Kanpur। केसीए से मान्यता प्राप्त चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से स्पार्क सीपीएल सीजन-3 के पहले मैच में जीडीएस स्पार्टन इलेवन ने रॉयल किंग क्लब को आठ विकेट से मात दी। दूसरे मैच में क्रिकेट आईटी स्ट्राइक जॉन ने हेलिजर बार्डन इलेवन को 10 विकेट से हराया। तीसरे मैच में के न्यूज इंडिया इलेवन की टीम ने बीपीएम जी ब्लास्टर को 151 रन से पराजित किया।
पहला मैच में चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर रॉयल किंग क्लब ने सौमित्र सिंह पाल के 67 और आयुष यादव के 27 रन की बदौलत 37 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाए। जीडीएस स्पार्टन की ओर से एनके पांडे ने दो विकेट लिए। जवाब में जीडीएस स्पार्टन ने नितिन सिंह के शानदार 86 और अरमान खान के 32 रन की मदद से 22.5 ओवर में दो विकेट खोकर 189 का लक्ष्य हासिल कर लिया। गेंदबाजी में युवराज सिंह चौहान और सुमित यादव को एक-एक विकेट मिला। नितिन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबले में आरबीएस क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर हेलिजर बॉर्डन ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन टीम 24.1 ओवर में 84 रन पर सिमट गई।
अंबुज यादव ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। गेंदबाजी में अमन सिंह, शिवांश और रेहान आलम ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिकेट आईटी स्ट्राइक जॉन ने आदर्श कुमार के नाबाद 56 और शौर्य ठाकुर के 22 रन की बदौलत 9.1 ओवर में बिना विकेट खोए 85 रन बनाकर जीत दर्ज की। आदर्श कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
तीसरे मुकाबले में के न्यूज इंडिया इलेवन ने शिवम यादव के 58 और भानु सिंह के 49 रन की मदद से 40 ओवर में 229 रन बनाए। गेंदबाजी में शुभम यादव, शाशन गौतम और कुबेर तिवारी ने दो-दो विकेट लिए। 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीपीएमजी ब्लास्टर की टीम 20 ओवर में 78 रन पर सिमट गई। विजय गौतम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


