Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : राष्ट्रीय तीरंदाजी में एसएएफ आर्चरी के गौतम ने लगाया स्वर्ण...

Kanpur : राष्ट्रीय तीरंदाजी में एसएएफ आर्चरी के गौतम ने लगाया स्वर्ण पदक पर निशाना

मजहर अहमद, हिमांशु सिंह ने भी रजत पदक पर कब्जा किया

Kanpur। राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हैदराबाद में 19 से 23 अगस्त तक हुई। इसमें अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अर्मापुर स्थित एसएएफ आर्चरी अकादमी के मजहर अहमद, हिमांशु सिंह ने रजत पदक जीता। तो गौतम सिंह ने स्वर्ण पदक जीता और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।

 

यह जानकारी जिला तीरंदाजी संघ कानपुर देहात ने अध्यक्ष छवि लाल यादव और सचिव अभिषेक सिंह ने दी। इस उपलिब्ध पर संघ के पदाधिकारियों पुष्पेंद्र जायसवाल, अक्षत जायसवाल, आवेश कौशिक, राकेश यादव, अश्वनी शुक्ला, वैभव साहू, सुमित कुमार, अजय प्रताप सिंह, अनूप अग्निहोत्री समेत अन्य ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...