Tuesday, June 16, 2026
HomeखेलKanpur : गौशिक की पंजे की मार, हाजी इरशाद इलेवन की दमदार...

Kanpur : गौशिक की पंजे की मार, हाजी इरशाद इलेवन की दमदार जीत

Kanpur । महात्मा कप सीजन-2 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में हाजी इरशाद इलेवन ने सरजू इलेवन को चार विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। जीत के नायक गौ​शिक सिंह रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलायी।

जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले मुकाबले में सरजू प्रसाद इलेवन की पूरी टीम हाजी इरशाद इलवेन की घातक गेंदबाजी के आगे 10.3 ओवर में 56 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से सोनम यादव ने सर्वा​धिक 13 रन बनाए, जबकि बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका, तो गेंदबाजी में गौ​​शिक सिंह ने पांच, सिद्धार्थ व वंश तिवारी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

जवाब में हाजी इरशाद इलेवन की टीम ने 10.2 ओवर में छह विकेट पर 56 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में सिद्धांत बाजपेई ने नाबाद 13 व वंश तिवारी ने नाबाद 10 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर्यन ने चार, आरव ने दो को आउट किया। पांच विकेट लेने वाले गौ​शिक सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का ​खिताब दिया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...