Saturday, July 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : गैंगस्टर आरोपी समेत तीन वाहन चोर गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

Kanpur : गैंगस्टर आरोपी समेत तीन वाहन चोर गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

अरौल पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, छह चोरी की बाइक बरामद; गैंगस्टर आरोपी समेत गिरोह के नेटवर्क की जांच तेज

Kanpur। अरौल थाना पुलिस ने रविवार तड़के कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत चार आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल से बिजनौर रोड स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे अंडरपास की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही अरौल पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में वे बाइक के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कई वाहन चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने खड़ैचा-देविनपुरवा संपर्क मार्ग के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई पांच अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं। इस तरह पुलिस ने कुल छह चोरी की बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविशंकर कुशवाहा, गोविंद सक्सेना और देव सक्सेना के रूप में हुई है। तीनों कन्नौज जनपद के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

पुलिस के अनुसार गोविंद सक्सेना के खिलाफ चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहन खरीदने वालों की तलाश में जुटी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...