Kanpur। केएसपीएल आनंदेश्वर पेपर मील चैंपियनशिप का फाइनल मैच मंगलवार की रात गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेला गया। इसमें गैलेक्सी इलेवन ने वामी कैफे इलेवन को नौ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच में वामी कैफे इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। टीम से तरुण सिंह ने 65 रन, मुनार यादव ने नाबाद 97 रन, राजा निगम ने 44 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में मनिंदर सिंह ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गैलेक्सी इलेवन ने 17.5 ओवर में एक विकेट के पतन पर 229 रन बनाकर मुकाबले जीता।
जीत में मो. आकिब ने नाबाद 105 रन की शतकीय पारी खेली व एम. रहमान ने 94 रन की अर्द्धशतकीय पारी का योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी में एकमात्र विकेट काका ने चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच मो. आकिब को चुना गया। श्रेष्ठ बल्लेबाज साहिल सलीम, श्रेष्ठ गेंदबाज मनिंदर सिंह और श्रेष्ठ ऑलराउंडर मुनार यादव को चुना गया।


