Sunday, August 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : रील से रियल तक... साइबर ठगों के खिलाफ कानपुर पुलिस...

Kanpur : रील से रियल तक… साइबर ठगों के खिलाफ कानपुर पुलिस की नई मुहिम

40 मिनट की शॉर्ट फिल्म के जरिए साइबर ठगी के नए हथकंडों से किया जागरूक, प्रीमियर में अभिनेता अन्नू कपूर समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद

Kanpur । साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्मी माध्यम का सहारा लिया है। शनिवार को रेवथ्री में 40 मिनट की शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स : नॉट जस्ट ए फिल्म, ए वेकअप कॉल’ का भव्य प्रीमियर किया गया। फिल्म में साइबर ठगी के नए-नए तरीकों के साथ पुलिस की कार्रवाई और बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

#kanpur

प्रीमियर में फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर, निर्देशक धीरज कुमार, लेखक आशीष द्विवेदी, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। फिल्म की शुरुआत साइबर अपराध के खतरनाक स्वरूप से होती है, जबकि अंत में संदेश दिया गया है कि कानपुर पुलिस साइबर अपराधियों से मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है।

#kanpur

फिल्म में अन्नू कपूर ने दरोगा करतार सिंह की भूमिका निभाई है। अभिनेता मुश्ताक खान इंस्पेक्टर दुबे के किरदार में नजर आए हैं, जबकि एसीपी कर्नलगंज आनंद ओझा ने एसीपी अंगद सिंह की भूमिका निभाई है। खास बात यह रही कि फिल्म के पोस्टर बॉय भी एसीपी आनंद ओझा हैं।

#kanpur

प्रीमियर से पहले अन्नू कपूर ने कहा कि यह केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि मुंबई की बड़ी फिल्मों को भी ऐसा प्रीमियर कम ही नसीब होता है। उन्होंने कविता की पंक्तियां सुनाकर लोगों को साइबर अपराध के खिलाफ सजग रहने का संदेश दिया। साथ ही चार वर्ष पहले अपने साथ हुई साइबर ठगी की घटना भी साझा की।

फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और कोतवाली थाने में हुई थी। कार्यक्रम में एमएलसी अरुण पाठक, विधायक अमिताभ बाजपेई, महेश त्रिवेदी, डीसीपी एसएम कासिम आबिदी, एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। यह फिल्म जल्द ही विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पहुंचाकर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान को और गति दी जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...