Monday, September 14, 2026
HomeखेलKanpur : पांच रन की पेनल्टी से डीएलएस तक, अंपायरों ने समझे...

Kanpur : पांच रन की पेनल्टी से डीएलएस तक, अंपायरों ने समझे पेचीदा नियम

पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने वीडियो से समझाए फेयर-अनफेयर प्ले के नियम, सेंटर पिच पर कराया व्यावहारिक प्रशिक्षण

 

Kanpur । उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंपायर व स्कोरर्स कार्यशाला के तीसरा दिन रहा। इसमें प्रतिभागियों को आधुनिक क्रिकेट के बदलते नियमों के साथ मैदानी परिस्थितियों और तकनीकी पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

#kanpur

अंपायर कमेटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर ने प्रतिभागियों से कहा नियमों को केवल रटने के बजाय उन्हें समझें और लिखित नोट्स बनाकर तैयारी करें। लगातार अभ्यास ही अंपायरिंग में सटीकता और आत्मविश्वास बढ़ाता है। कार्यशाला में पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने फेयर एंड अनफेयर प्ले के तहत पांच रन की पेनल्टी से जुड़े नियमों को वीडियो के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि किन परिस्थितियों में यह पेनल्टी लगाई जाती है और अंपायर को किस प्रक्रिया का पालन करना होता है।

इसके अलावा बारिश से प्रभावित एकदिवसीय मुकाबलों में ओवरों और संशोधित लक्ष्य की गणना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तर सत्र में अंपायरों ने नियमों और मैदान पर आने वाली परिस्थितियों से जुड़े सवाल पूछे। अनिल चौधरी ने सभी सवालों के जवाब देते हुए अंपायरों की शंकाओं का समाधान किया। इसके बाद ग्रीनपार्क की सेंटर पिच पर अंपायरों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

बॉलिंग क्रीज, रिटर्न क्रीज, वाइड मार्किंग और मैच के दौरान उत्पन्न होने वाली विभिन्न परिस्थितियों में अंपायर की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। वहीं स्कोरिंग सत्र में एडुकेटर पी. जयपाल ने लाइव मैच के दौरान स्कोरर्स को लीनियर शीट पर स्कोरिंग का अभ्यास कराया। उन्होंने मैच के अंतिम एक घंटे में ओवरों की गणना और उससे जुड़े नियमों को भी समझाया। कार्यशाला में सहायक के रूप में एपी सिंह, एसपी सिंह और अनुराग राठौर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...