Thursday, October 1, 2026
HomeखेलKanpur : कैच से एल्बीडब्ल्यू तक, अंपायरिंग के नियमों की बारीकी सीख...

Kanpur : कैच से एल्बीडब्ल्यू तक, अंपायरिंग के नियमों की बारीकी सीख रहे 23 अभ्यर्थी

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चुन्नीगंज स्थित केसीए कार्यालय में आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय अंपायरिंग कार्यशाला जारी है। बुधवार को कार्यशाला के पांचवें दिन 23 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें महिला अंपायर पूनम गुप्ता भी शामिल हैं।

कार्यशाला में प्रशिक्षक सौरभ श्रीवास्तव और काली शंकर बाजपेयी ने प्रतिभागियों को कैच आउट, रनआउट और एलबीडब्ल्यू समेत अंपायरिंग से जुड़े विभिन्न नियमों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मैदान पर निर्णय लेते समय नियमों के सही अनुपालन और उनकी व्यावहारिक बारीकियों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान केसीए के अवैतनिक सचिव कौशल कुमार सिंह, दिनेश कटियार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...