Friday, August 21, 2026
HomeखेलKanpur : बेटियों के लिए मुफ्त रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 30 को

Kanpur : बेटियों के लिए मुफ्त रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 30 को

 

Kanpur । कानपुर रोलर स्केट स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नारी सशक्तिकरण रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 30 अगस्त को कल्याणपुर ​स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में होगा। प्रतियोगिता में केवल बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली बालिकाओं से किसी भी प्रकार की एंट्री फीस नहीं ली जाएगी।

एसोसिएशन के महासचिव महबूब बेग ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं को रोलर स्पीड स्केटिंग के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी के लिए महबूब बेग से 9307072490 और शुभम सागर से 8786848622 पर संपर्क किया जा सकता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...