राष्ट्रीय खिलाड़ी सैयद अयूब देंगे प्रशिक्षण, सभी प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाण-पत्र
Kanpur । बच्चों और युवाओं को आत्मरक्षा के साथ शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से कानपुर कलारीपयट्टू एसोसिएशन की ओर से 28 जून को निःशुल्क कलारीपयट्टू छात्र कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला सुबह आठ बजे से विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में होगी।
कार्यशाला में बालक, बालिका, महिला और पुरुष सभी भाग ले सकेंगे।
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सैयद अयूब विशेष प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को कलारीपयट्टू की मूल तकनीकों, आत्मरक्षा, शारीरिक संतुलन और अनुशासन का प्रशिक्षण देंगे। आयोजन एसोसिएशन के सचिव अनिल कुशवाहा के निर्देशन में होगा।
सचिव के अनुसार प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। कार्यशाला पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। एसोसिएशन ने शहर के स्कूलों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि भारत की प्राचीन युद्धकला से नई पीढ़ी परिचित हो सके और आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल सीख सके।कार्यशाला में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी अनिल कुशवाहा (9336658975) और प्रीति शुक्ला (7905178464) से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।


