Tuesday, May 26, 2026
HomeखेलKanpur : यूनिवर्सिटी एफसी, उन्नाव स्टेडियम समेत चार टीमों ने सेमीफाइनल में...

Kanpur : यूनिवर्सिटी एफसी, उन्नाव स्टेडियम समेत चार टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Kanpur । कैंटोनमेंट क्लब की ओर से आयोजित 7 ‘ए’ साइड रात्रिकालीन फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को कैंट ​स्थित ​आजाद पार्क में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें यूनिवर्सिटी एफसी, उन्नाव स्टेडियम, कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब और सुपर स्ट्राइकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।

मैचलेस एफसी और उन्नाव स्टेडियम के बीच मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति के चलते पहला हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ में मैचलेस एफसी को बढ़त बनाने का मौका मिला, मगर खिलाड़ी उसे भुना नहीं सके। मुकाबला समाप्ति की ओर बढ़ रहा था तभी उन्नाव स्टेडियम के दिग्विजय ने शानदार गोल दागकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके तुरंत बाद रेफरी की अंतिम सीटी बजते ही उन्नाव स्टेडियम ने 1-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच अरमापुर और यूनिवर्सिटी एफसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई बेहतरीन आक्रमण किए, लेकिन दोनों गोलकीपरों ने शानदार बचाव करते हुए स्कोर 0-0 पर रोके रखा। अतिरिक्त समय में भी कोई गोल नहीं हो सका, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट से विजेता का फैसला हुआ। यूनिवर्सिटी एफसी ने 4-2 से जीत हासिल की। टीम के गोलकीपर शुभंकित शुक्ला ने निर्णायक बचाव कर जीत में अहम भूमिका निभाई। कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब और ग्रीनपार्क एफसी के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में प्रथम, समीर और कबीर की तिकड़ी छाई रही।

मैच की शुरुआत से ही कैंटोनमेंट एफसी ने लगातार आक्रमण किए। समीर के शानदार पास पर प्रथम सिंह ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में ग्रीनपार्क एफसी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन कैंटोनमेंट की सधी हुई रणनीति के आगे उनकी एक न चली। 34वें मिनट में कबीर और समीर के बेहतरीन तालमेल के बाद प्रथम ने अपना दूसरा गोल दागकर टीम को 2-0 की मजबूत जीत दिला दी।

दिन के चौथे मुकाबले में कैंट स्पोर्टिंग और सुपर स्ट्राइकर के बीच मुकाबले में सुपर स्ट्राइकर पूरी तरह हावी रही। कप्तान पारस ने शुरुआती 15 मिनट में लगातार दो गोल कर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। इसके बाद आदर्श ने तेजतर्रार शॉट लगाकर स्कोर 3-0 कर दिया।

दूसरे हाफ में सुधीर के शानदार पास पर सौरभ ने चौथा गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी। हालांकि कैंट स्पोर्टिंग के युवा गोलकीपर शादाब खान ने कई शानदार बचाव कर दर्शकों की सराहना बटोरी। इस मौके पर सचिव अजीत सिंह, आसिफ इकबाल, अमित नारंग, सौरभ सिंह, एमएम खान, गोविंदा कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...