Thursday, April 9, 2026
HomeखेलKanpur :दिल्ली विश्वविद्यालय, एलपीयू व सीएसजेएमयू समेत चार टीमें अंतिम चार में

Kanpur :दिल्ली विश्वविद्यालय, एलपीयू व सीएसजेएमयू समेत चार टीमें अंतिम चार में

Kanpur । छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित नॉर्थ जोन पुरुष खो-खो अंतर विश्वविद्यालयीय टूर्नामेंट में चौथे दिन गुरुवार को चार क्वालीफायर मुकाबले खेले गए। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय और सीएसजेएमयू ने जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

चौथे दिन विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर खेले गए पहले क्वालीफायर मैच में दिल्ली विश्वविद्यालय ने पंजाब विश्वविद्यालय को 41–17 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय को 34–18 से पराजित किया।

तीसरे क्वालीफायर में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय को 22–08 के बड़े अंतर से मात दी, जबकि चौथे मुकाबले में मेजबान सीएसजेएमयू ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय को 47–14 के अंतर से हराकर प्रभावशाली जीत हासिल की। अब शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें नॉर्थ जोन के विजेता प्राप्त होगा।

इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। इस दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अंशु यादव, एआईयू पर्यवेक्षक डॉ. नरेश कुमार, अधिकृत निदेशक भूपेंद्र सिंह, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, खेल सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!