सान्वी भाटिया को यूपी की कमान, निशा, नंदनी, सिद्धी और विदुषी टीम में
Kanpur । मुंबई में 9 अक्टूबर से शुरू हो रही बीसीसीआई की अंडर-19 महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए मंगलवार को यूपीसीए ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। जिसमें सान्वी भाटिया को टीम की कमान सौंपी गयी है। चयनित टीम में कानपुर की भी चार खिलाड़ियों निशा वर्मा, नंदनी सिंह, सिद्धी मिश्रा और विदुषी मिश्रा ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।
चयनित खिलाड़ियों को यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डा.संजय कपूर, केसीए अध्यक्ष संजय तिवारी व सचिव दिनेश कटियार ने शुभकामनाएं दी हैं।
यूपी अंडर-19 महिला टीमः सान्वी भाटिया (कप्तान), प्रियांशी यादव, रिया भाटी, भारती सिंह, निशा वर्मा, सिद्धी मिश्रा, शुभ चौधरी, कु. दिशा, वंशिका सेवाराम, भूमिका, अरिशा मुश्तफा, ज्योति बालियान, प्रिशा गुप्ता, नंदनी सिंह, शुभांगी याग्निक (उपकप्तान), विदुषी मिश्रा।
—


