Friday, February 20, 2026
HomeकानपुरKanpur : सिंहपुर चौराहे पर पूर्व विधायक की गाड़ी पर हमला, हमलावर...

Kanpur : सिंहपुर चौराहे पर पूर्व विधायक की गाड़ी पर हमला, हमलावर फरार

Kanpur । बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर चौराहे पर शुक्रवार को पूर्व सपा विधायक मुनीन्द्र शुक्ला की गाड़ी पर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। जाम में फंसी गाड़ी को निशाना बनाते हुए युवकों ने पत्थर चलाकर शीशे तोड़े और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

हमले के समय गाड़ी में स्वयं पूर्व विधायक मौजूद थे। मुनीन्द्र शुक्ला ने बताया कि घटना अचानक हुई और उन्होंने इस संबंध में बिठूर थाना में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंहपुर चौराहे पर अक्सर ट्रैफिक जाम रहता है और इसी दौरान यह वारदात हुई। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व विधायक ने जनता से अपील की कि किसी भी उकसावे पर ध्यान न दें और कानून पर भरोसा रखें।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...