Thursday, March 26, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी वेटरंस चैलेंजर ट्राफी में उतरेंगे पूर्व क्रिकेटर

Kanpur : यूपी वेटरंस चैलेंजर ट्राफी में उतरेंगे पूर्व क्रिकेटर

Kanpur । यूपी वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 28 और 29 मार्च को आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में यूपी चैलेंजर ट्राफी के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें प्रदेश के पूर्व रणजी और बोर्ड ट्राफी खिलाड़ियों के बीच टी-20 प्रारूप में मुकाबले होंगे। प्रदेश भर के पूर्व क्रिकेटर जेके एकादश, जैक्सन एकादश, गोल्डी इलवेन और रिमझिम एकादश से उतरेंगे।

यूपी वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आइएम रोहतगी ने बताया कि द्वितीय रमा मिश्रा टी-20 यूपी चैलेंजर ट्राफी के जरिये प्रदेश के पूर्व खिलाड़ियों को ऐसा मंच दिया जा रहा है। जहां वे अपने पुराने दिनों को याद करते हुए क्रिकेट के मैदान में गेंद और बल्ले से दम दिखा सकेंगे। चार टीमों के बीच ट्राफी में नाकआउट चरण के मुकाबले होंगे।

उन्होंने बताया कि जेके की टीम से पूर्व बोर्ड ट्राफी खिलाड़ी हसीन अहमद, पूर्व रणजी खिलाड़ी सतीश दुरई, संदीप मेहरोत्रा, आकाश कुमार, राकेश मिश्रा खेलेंगे। जैक्शन एकादश से पूर्व रणजी खिलाड़ी नासिर अली, अविनाश यादव, बलराम यादव और आशीष यादव खेलेंगे। इसी प्रकार गोल्डी एकादश से पूर्व रणजी खिलाड़ी सुशील ओझा तथा रिमझिम एकादश से पूर्व रणजी खिलाड़ी धीरज शर्मा मैदान में दम दिखाएंगे।

प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कानपुर, कानपुर देहात, गाजियाबाद, हाथरस, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, संभल, सहारनपुर, प्रयागराज, अमरोहा, रामपुर, बरेली, वाराणसी, हरदोई, बस्ती, महाराजगंज, गौतमबुद्ध नगर, लखीमपुर खीरी, बांदा, लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों से वेटरंस खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...