Saturday, June 6, 2026
HomeकानपुरKanpur : मेट्रो द्वारा सड़क की मरम्मत न कराए जाने के विरोध...

Kanpur : मेट्रो द्वारा सड़क की मरम्मत न कराए जाने के विरोध में पूर्व पार्षद ने जलभराव के लोटकर किया प्रदर्शन

Kanpur ।जुही हमीरपुर रोड पर मैट्रो द्वारा पिछले दो साल खुदी सड़क की मरम्मत न किए जाने के विरोध में पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने व्यापारियों और क्षेत्रीय जनता के साथ श्याम पैलेस के पास टूटी सड़क पर जलभराव में लोट कर प्रदर्शन किया तथा प्रतीकात्मक रूप से दूध, फूल चढ़ा कर मैट्रो प्रशासन की मनौती कर सड़क निर्माण की मांग की। इस दौरान सुनील कनौजिया ने कहा कि मैट्रो ने लगातार जुही में अव्यवस्थाएं फैलाई हैं लगातार जन सुविधाओं को बाधित किया है कहीं सीवर गलत डाला कहीं पानी की लाइन गलत डाली और सड़क निर्माण की तरफ भी ध्यान नहीं दिया है।

#kanpurसुनील कनौजिया ने कहा कि जलकल महाप्रबंधक से मांग करते हुए कहा कि कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन से बारादेवी चौराहे तक सीवर और पानी का जो डायवर्सन किया है उसको जलकल और जल निगम के पुराने नक्शे के साथ मिलान कर जांच करायें और मैट्रो कारपोरशन यदि 48 घंटे में सड़क सुधार नहीं करते हैं तो मैट्रो आफिस में अधिकारियों की यहां के व्यापारी और जनता के साथ घी गुड़ से पूजा की जायेगी।प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजेश शाहू, लक्ष्मी ,केसा देवी, राजकुमार गुप्ता, बबलू गुप्ता, संदीप गौतम, हिमांशु त्रिवेदी, पूरन यादव, अविनाश सिंह, रौनक गौतम व रामायण यादव आदि लोग मौजूद थे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...