Monday, May 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : रॉयल लिटिल स्टार में प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

Kanpur : रॉयल लिटिल स्टार में प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

Kanpur ।बिठूर स्थित रॉयल लिटिल स्टार विद्यालय में प्रथम स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

#kanpur

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन रोहित मिश्रा एवं डायरेक्टर श्रीमती शिल्पा मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बच्चों के चेहरे पर पुरस्कार प्राप्त कर जो खुशी झलक रही थी, वह पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन निखिल बाजपेयी द्वारा दिया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर दीक्षा, दिशा, शुभांगी, छवि सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!