Friday, August 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : हैलट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ...

Kanpur : हैलट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

 

वार्ड 5-6 के बीच लगी आग पर अग्निशामक यंत्रों से पाया गया काबू, मरीज सुरक्षित; जांच शुरू

Kanpur । हैलट अस्पताल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वार्ड नंबर 5 और 6 के बीच अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही पलों में धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। हालांकि अस्पताल कर्मचारियों की सूझबूझ और तत्परता ने बड़ी अनहोनी टाल दी।

आग लगते ही कर्मचारियों ने बिना घबराए तुरंत फायर सेफ्टी उपकरणों के साथ मोर्चा संभाल लिया। अग्निशामक यंत्रों की मदद से कुछ ही मिनटों में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से वह आसपास के वार्डों तक नहीं फैल सकी और अस्पताल में भर्ती मरीज पूरी तरह सुरक्षित रहे।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और प्रभावित स्थान को तत्काल सुरक्षित कराया गया। दमकल विभाग ने भी मौके का निरीक्षण किया।प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। साथ ही विद्युत व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की दोबारा जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस घटना ने एक बार फिर अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की अहमियत को रेखांकित कर दिया। कर्मचारियों की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...