Friday, April 10, 2026
HomeकानपुरKanpur : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची आलेख्य...

Kanpur : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची आलेख्य का हुआ प्रकाशन,

कानपुर नगर में 28,51,060 मतदाता*

*विशेष प्रगाढ़ मतदाता अभियान में सहयोग के लिए जिलाधिकारी ने जनपदवासियों, राजनीतिक दलों, मीडिया प्रतिनिधियों, समस्त बीएलओ एवं एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित समस्त कार्मिकों का जताया आभार*

*जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी आलेख्य मतदाता सूची*

Kanpur। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को जनपद कानपुर नगर में मतदाता सूची आलेख का अंतिम प्रकाशन हुआ। जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने पांच मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों एवं दो राज्य स्तरीय दलों को अंतिम मतदाता सूची आलेखय की प्रति उपलब्ध कराई।

#kanpur

जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची अभियान में सहयोग के लिए जनपदवासियों, राजनीतिक दलों, मीडिया प्रतिनिधियों, समस्त बीएलओ एवं प्रक्रिया से संबंधित समस्त कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।

आज प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में कानपुर जनपद के 10 विधानसभा क्षेत्र में कुल 28,51,060 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 15,35,294 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 13,15,656 है। थर्ड जेंडर के 110 मतदाता हैं।

आज प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद में कुल 23 919 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 15,186 पुरुष मतदाता तथा 8731 महिला मतदाता हैं, जबकि 2 दिव्यांग श्रेणी के मतदाता थर्ड जेंडर से संबंधित हैं।

इसी प्रकार आयु के अनुसार 18-19 आयु वर्ग के 38,053, 20-84 आयु वर्ग के 27,99,560 तथा 85+ आयु वर्ग के 13,447 मतदाता हैं।

अंतिम मतदाता सूची के अनुसार बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में 3,40,950, बिठूर विधानसभा क्षेत्र में 3,44,036, कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,64,636, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में 2,57,330, सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में 2,12,940, आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में 2,21,779, किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में 2,73,355, कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र में 2,69,396, महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,69,379 तथा घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,97,259 मतदाता है।

दिनांक 27 अक्टूबर 2025 से 1 अप्रैल 2026 तक कुल 2,38,204 फॉर्म-6, 27,097 फॉर्म-7, तथा 76636 फॉर्म-8 स्वीकृत किए गए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!