Tuesday, June 30, 2026
HomeखेलKanpur : कनक की फिफ्टी, प्रांजुल की घातक गेंदबाजी; एमडी इलेवन ने...

Kanpur : कनक की फिफ्टी, प्रांजुल की घातक गेंदबाजी; एमडी इलेवन ने 130 रन से दर्ज की बड़ी जीत

Kanpur। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले जा रहे स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पहले मैच में एमडी इलेवन ने कपिल इलेवन को 130 रन से पराजित किया। फूलबाग ​स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मुकाबले में एमडी इलेवन ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन बनाए। टीम से कनक शुक्ला ने 50 रन व आदि ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अतुल उपाध्याय ने तीन, सार्थक ने एक को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कपिल इलेवन की पूरी टीम 8.5 ओवर में 26 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से कोई भी बल्लेबाजी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका, तो गेंदबाजी में प्रांजुल ने चार विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच कनक शुक्ला को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...