Thursday, April 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : अस्पताल में सक्रिय महिला गैंग का खुलासा, तीमारदारों को बनाती...

Kanpur : अस्पताल में सक्रिय महिला गैंग का खुलासा, तीमारदारों को बनाती थी निशाना

पुलिस की कार्रवाई में शातिर महिला गिरफ्तार

Kanpur। कानपुर में अस्पतालों के बाहर सक्रिय ठगों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कार्डियोलॉजी अस्पताल में तीमारदारों को निशाना बनाकर जेवर ठगने वाली एक शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से इसी तरह लोगों को अपना शिकार बना रही थी।

स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित हैलेट चौकी के अंतर्गत कार्डियोलॉजी अस्पताल में यह मामला सामने आया, जहां एक महिला अपने परिजन के इलाज के लिए पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी अनीता उर्फ गुड्डी ने उससे संपर्क किया और खुद को मददगार बताकर भरोसा जीत लिया।
‘सस्ते इलाज’ का झांसा बनता था ठगी का हथियार
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला का तरीका बेहद सुनियोजित था।

वह अस्पतालों में ऐसे लोगों को तलाशती थी जो परेशान और असहाय दिखते थे। इसके बाद वह सस्ते और बेहतर इलाज का झांसा देकर उन्हें अपने जाल में फंसा लेती थी।इसी योजना के तहत आरोपी ने पीड़िता को भी बहलाया और इलाज के नाम पर उसके सोने के जेवर उतरवा लिए। जैसे ही मौका मिला, वह वहां से फरार हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अनीता दुबे उर्फ गुड्डी, निवासी अचलगंज (उन्नाव) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से ठगे गए सभी जेवर बरामद कर लिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!