Saturday, July 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : देर रात गश्त में फजलगंज पुलिस के हत्थे चढ़े दो...

Kanpur : देर रात गश्त में फजलगंज पुलिस के हत्थे चढ़े दो लुटेरे

Kanpur।  फजलगंज थाना पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूट का एक सैमसंग मोबाइल और एक टेक्नो स्पार्क मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गुमटी नंबर-5 चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सचिन सागर, दर्शनपुरवा चौकी प्रभारी सूर्यदेव चौधरी व उनकी टीम दादानगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कंटेनर यार्ड की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए।

तलाशी के दौरान शशांक चक उर्फ बिल्लू और सचिन कटियार के पास से दो मोबाइल बरामद हुए, जिनमें सैमसंग मोबाइल लूट का निकला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दोनों किसी गिरोह से जुड़े हैं या अन्य लूट और चोरी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...