Wednesday, March 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : धान नर्सरी की पत्तियां पीली या सफेद होने पर किसान...

Kanpur : धान नर्सरी की पत्तियां पीली या सफेद होने पर किसान करें प्रबंधन

Kanpur।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने धान नर्सरी को पीली व सफेद होने से बचाने हेतु एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि किसानों ने धान की नर्सरी डाल दी है।
#kanpur
सूरज की तपिश व अधिक गर्मी से धान की नर्सरी पीली व सफेद तो हो ही रही है, इसके साथ ही खेतों में दरार पड़ने से नर्सरी के खराब होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से आग उगलती गर्मी के कारण पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

 

इससे खेतों में धान की नर्सरी सूखने जैसी लगी है। उन्होंने बताया कि जिले में 30 से 35 फीसदी से अधिक किसानों ने धान की नर्सरी डाल दी है। ऐसे में धान की नर्सरी पर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने किसानों को सलाह दी है कि धान की नर्सरी पीली व सफेद हो रही हो तो खेत में प्रति टंकी तीन सौ ग्राम यूरिया, 75 ग्राम जिंक सल्फेट, 75 ग्राम फेरस सल्फेट के साथ 23 मिलीग्राम मात्रा प्रोपिकोनाजोल का घोल बनाकर छिड़काव करें।

 

 

छिड़काव करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हवा न बह रही हो। साथ ही किसान भाई समय-समय पर सिंचाई भी करते रहें।खेत में नमी बनाए रखने की जरूरत है। डॉ खान ने किसानों को सुझाव देते हुए बताया कि शाम को खेत में पानी लगाएं तो सुबह निकाल दें। इससे धान की नर्सरी को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए खेत में नमी बनाए रखने की जरूरत है, ताकि नर्सरी सूखने न पाए। समय-समय पर सिंचाई करते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...