Saturday, August 22, 2026
HomeकानपुरKanpur : पनकी मंदिर में बढ़ेंगी सुविधाएं, धार्मिक पर्यटन को भी मिलेगी...

Kanpur : पनकी मंदिर में बढ़ेंगी सुविधाएं, धार्मिक पर्यटन को भी मिलेगी रफ्तार

1.84 करोड़ रुपये से होगा पनकी हनुमान मंदिर का विकास, रोजाना हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

Kanpur।  पनकी हनुमान मंदिर में अब श्रद्धालुओं की आस्था के साथ सुविधाओं का भी विस्तार होगा। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल इस मंदिर के विकास के लिए पर्यटन विभाग एक करोड़ 84 लाख रुपये खर्च करेगा। विकास कार्य पूरे होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं मिलेंगी और कानपुर में धार्मिक पर्यटन को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

पनकी मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष अवसरों और त्योहारों पर भीड़ और बढ़ जाती है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में सुविधाओं को बेहतर करने के लिए विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।


बीते दिनों सांसद रमेश अवस्थी और गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसलिए सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। विकास कार्य पूरे होने के बाद दर्शन के लिए आने वाले लोगों को पहले से बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।

पर्यटन विभाग की इस पहल से पनकी मंदिर को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की राह भी आसान होगी। इससे शहर के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...