यश गुलाटी और हर्षित कटियार बने मैच के हीरो, दोनों मुकाबलों में दिखा जबरदस्त संघर्ष
Kanpur। टेनिस क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 (टीसीपीएल-2) में बुधवार को पहले मैच में वंदनाज टीम ने कश्ती स्ट्राइकर को दो विकेट से मात दी। दूसरे मैच में टीम आर्किटेक्ट ने कीया वाॅरियर्स को छह विकेट से पराजित किया।
आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) मैदान पर खेले गए पहले मैच में कश्ती स्ट्राइकर ने 15 ओवर में चार विकेट पर 137 रन बनाए। टीम से मोहित गुप्ता ने 40 रन, शिवम सेठ ने 29 रन नीतिश अग्रवाल ने 21 रन बनाए, तो गेंदबाजी में निशांत जायसवारल और शिवेंद्र मेहता ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वंदनाज टीम ने 14.5 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
जीत में रौनक, यश राज गुलाटी और सूर्या ने 23-23 रन की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में मोहित गुप्ता ने तीन, सन्नी ने दो, अनिमेश और शिवम ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच यश गुलाटी को चुना गया। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में कीया वॉरियर्स की पूरी टीम 12.4 ओवर में 144 रन पर ऑलआउट हो गई।
टीम की ओर से अंकुर माथुर ने 64 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली व मोहित ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सचिन श्रीवास्तव ने पांच, दीपक सिंह पाल ने तीन, मोहित और आशीष प्रताप सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम आर्किटेक्ट ने 11 ओवर में चार विकेट पर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
जीत में प्रभात ने 37 रन, हर्षित ने 34 रन, मिथलेश ने 24 रन और नमन मिश्रा ने 22 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, तो गेंदबाजी में अंकुर ने दो, अर्पित और सौरभ यादव ने एक-एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हर्षित कटियार को दिया गया।


