Wednesday, April 29, 2026
HomeखेलKanpur : केवी इंटर-स्कूल क्रिकेट में रोमांचक मुकाबले, फतेहगढ़ और सीतापुर की...

Kanpur : केवी इंटर-स्कूल क्रिकेट में रोमांचक मुकाबले, फतेहगढ़ और सीतापुर की दमदार जीत

Kanpur। केन्द्रीय विद्यालयों के बीच चल रही इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग में शानदार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कैंट स्थित मैदान पर अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में केवी आरआरसी फतेहगढ़ ने केवी कानपुर कैंट को 8 विकेट से पराजित कर शानदार जीत हासिल की।

दूसरे मैच में अंडर-14 वर्ग में केवी सीतापुर (शिफ्ट-1) ने केवी ओसीएफ नंबर-2 शाहजहांपुर को 8 विकेट से हराया। तीसरे मैच में केवी कानपुर कैंट (शिफ्ट-1) ने केवी गोमतीनगर (शिफ्ट-1) को 9 रनों से मात दी। चौथे मैच में अंडर-14 में केवी आईआईटी कानपुर ने केवी एनईआर बरेली को 10 रनों से हराकर जीत दर्ज की। केवी अलीगंज (शिफ्ट-1) ने केवी नंबर-1 चकेरी कानपुर को 8 विकेट से हराया। केवी कानपुर कैंट (शिफ्ट-1) ने केवी आईआईटी को 8 विकेट से शिकस्त दी।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!