Saturday, April 4, 2026
HomeखेलKanpur : केडीएमए क्रिकेट लीग में रोमांचक मुकाबले, विनर्स, वैदिक यूनियन और...

Kanpur : केडीएमए क्रिकेट लीग में रोमांचक मुकाबले, विनर्स, वैदिक यूनियन और केएन टाइटंस की जीत

Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में खेले गए पहले मैच में विनर्स क्लब ने केडीएमए को एक विकेट
से पराजित किया। दूसरे मैच में वैदिक यूनियन क्लब ने वंडर्स वुमंस को सात रन से मात दी।तीसरे मैच में केएन टाइटंस ने अमर क्लब को 108 रन से हराया।

किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में केडीएमए ने 37.2 ओवर में 221
रन बनाए। टीम से सौरभ सिंह ने 69 रन, सुंदरम दी​क्षित ने 36 रन, माही कटियार ने 31 रन व सुमित सिंह ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अ​खिलेश निषाद ने पांच, निशांत गौड ने दो, प्रियांशु और कृष्णा मिश्रा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए विनर्स क्लब ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 222 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में प्रियांशु ने 125 रन की शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में सतनाम सिंह ने तीन, सौरभ यादव ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच प्रियांशु को चुना गया। श्यामनगर ​स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में वैदिक यूनियन क्लब ने 40 ओवर में सात विकेट पर 193 रन बनाए।

टीम से तनुष ने 40 रन, हार्दिक ने 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सिमरन भाटी ने पांच और प्रियांश ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वंडर्स वुमंस ने 40 ओवर में नौ विकेट पर नौ विकेट पर 186 रन बनाए। टीम से नेहा वर्मा ने नाबाद 81 रन की संघषपूर्ण अर्द्धशतकीय पारी खेली व सिमरन भाटी ने 34 और प्रियांका ने 21 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में शाश्वत ने तीन, नीरव ने दो को आउट किया।

प्लेयर ऑफ द मैच सिमरन भाटी को चुना गया। तीसरे मैच में पनकी ​स्थित रामलखन भट्ट मैदान पर 36.5 ओवर में 353 रन बनाए। टीम से राजीव मल्होत्रा ने 190 रन की शतकीय पारी खेली, तो राज आर्यन ने 52 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दीपेंद्र व ठाकुर अभ्युदय ने तीन-तीन विकेट झटके।

जवाब में अमर क्लब 37 ओवर में 245 रन ही बना सका। टीम से ठाकुर अभ्युदय ने 125 रन की शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में अब्दुल करीम और आकाश जैन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
प्लेयर ऑफ द मैच ठाकुर अभ्युदय को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...