Kanpur । द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के ईडब्ल्यूएस बैच के खिलाड़ियों ने बरेली में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट जूडो लीग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 25 और 26 मई को विनायक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई, जिसमें कई जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
पदक विजेता खिलाड़ी:::अंडर-10 वर्ग में उन्नति तिवारी ने स्वर्ण, उन्नति साहू ने रजत पदक जीतकर टीएसएच को शानदार शुरुआत दिलाई। अंडर-12 वर्ग में आस्था ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-30 वर्ग में अविका ने स्वर्ण, प्रतुषी ने रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-36 वर्ग में प्रियंका ने स्वर्ण, अनुभवी गौर ने रजत पदक जीता। वहीं अंडर-40 वर्ग में अवनि ने स्वर्ण, श्रद्धा ने रजत पदक जीतकर टीम के शानदार प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय टीएसएच में दिए जा रहे व्यवस्थित व प्रोफेशनल प्रशिक्षण को दिया जा रहा है। कोच सूरज बी. थापा के मार्गदर्शन में खिलाड़ी तकनीकी कौशल, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर लगातार मेहनत कर रहे हैं।


