Saturday, March 21, 2026
HomeखेलKanpur : बनारस चैंपियनशिप के लिए कानपुर के पहलवानों की परीक्षा 25...

Kanpur : बनारस चैंपियनशिप के लिए कानपुर के पहलवानों की परीक्षा 25 मार्च को

Kanpur । उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से 31 मार्च से 2 अप्रैल तक बनारस में अंडर-20 राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप होगी। इसके लिए कानपुर जनपद की टीम का चयन 25 मार्च (बुधवार) को किया जाएगा। यह चयन ट्रायल उदयपुर लाल्हेपुर ​स्थित राजनारायण खेल संस्थान में दोपहर तीन बजे से लिया जाएगा। जिसमें जिले के सभी पहलवान भाग ले सकेंगे।

ट्रायल में वही खिलाड़ी हिस्सा ले पाएंगे, जिनका जन्म वर्ष 2006 से 2008 के बीच है, जबकि वर्ष 2009 के खिलाड़ी मेडिकल प्रमाणपत्र के आधार पर पात्र होंगे। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, कम से कम पांच वर्ष पुराना जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा।

यह जानकारी जिला कुश्ती संघ कानपुर के सचिव रामसजन यादव ने दी। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ​खिलाड़ियों को कानपुर जिले की टीम में स्थान दिया जाएगा।बालक फ्री स्टाइल कुश्ती इन भार वर्ग मेें होगी, इसमें 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किग्रा. में ट्रायल लिया जाएगा।

तो बालक ग्रीको रोमन कुश्ती के लिए 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किग्रा. भार वर्ग के लिए ट्रायल होंगे। जबकि बालिका फ्री स्टाइल में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किग्रा. भार वर्ग में ट्रायल लिया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...