Wednesday, October 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : डिजिटल लेन-देन में जरा सी चूक पड़ सकती है भारी,...

Kanpur : डिजिटल लेन-देन में जरा सी चूक पड़ सकती है भारी, बताए ठगी से बचाव के गुर

सेन्ट्रल बैंक के जागरूकता कैंप में सांसद रमेश अवस्थी ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

Kanpur । डिजिटल बैंकिंग ने लेन-देन आसान किया है, लेकिन जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी, पिन, सीवीवी और बैंकिंग पासवर्ड किसी से साझा न करें। संदिग्ध लिंक, कॉल और संदेशों से भी सावधान रहें। यह सलाह सांसद रमेश अवस्थी ने बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में आयोजित वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल फ्रॉड जागरूकता कैंप में दी।

#kanpur

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित शिविर में सांसद ने कहा कि डिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी भी जरूरी है। युवाओं को खुद जागरूक होने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता सिर्फ बैंक खाता खोलने तक सीमित नहीं है। बचत, निवेश, ऋण, बीमा, पेंशन और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन की जानकारी भी जरूरी है। बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को फिशिंग, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, अनजान लिंक, क्यूआर कोड और ओटीपी आधारित धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए।

जिला अग्रणी प्रबंधक आदित्य चंद्रा ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में वित्तीय साक्षरता शिविरों के माध्यम से लोगों को बैंकिंग और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इससे पहले हिंदी माह के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर वर्ग के विजेताओं को सांसद ने शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य संजय यादव, उप क्षेत्रीय प्रमुख अरविंद कुमार, मुख्य प्रबंधक संजय शुक्ला, शाखा प्रमुख शिव कुमार समेत बैंक अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...