Sunday, September 27, 2026
HomeकानपुरKanpur : किदवई नगर में कल लगेगा रोजगार मेला, 2600 पदों पर...

Kanpur : किदवई नगर में कल लगेगा रोजगार मेला, 2600 पदों पर साक्षात्कार

Kanpur । नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सोमवार को किदवई नगर में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय की ओर से 28 सितंबर को एच-ब्लॉक स्थित संस्कार लॉन, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां करीब 2600 रिक्तियों के साथ इसमें हिस्सा लेंगी।

सहायक निदेशक सेवायोजन, कानपुर मंडल उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि मेले का आयोजन ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के तहत किया जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 10 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है।

रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई और जीएनएम उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को ‘रोजगार संगम’ पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय पर मेले में पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल होना होगा।

मेले में किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी समेत अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...