Tuesday, May 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : रामादेवी से गोल चौराहा तक बनेगी एलिवेटेड रोड, 25 मई...

Kanpur : रामादेवी से गोल चौराहा तक बनेगी एलिवेटेड रोड, 25 मई को नितिन गडकरी करेंगे शिलान्यासआ

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे शिलान्यास, सांसद रमेश अवस्थी को सौंपी गई कार्यक्रम की जिम्मेदारी

Kanpur । शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रामादेवी चौराहे से गोल चौराहे तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना का शिलान्यास 25 मई को होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कानपुर पहुंचकर करीब एक हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

इसको लेकर कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद ने कानपुर के लिए एलिवेटेड रोड परियोजना को स्वीकृति दिए जाने पर उनका आभार जताया। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने 25 मई को कानपुर आकर परियोजना का शिलान्यास करने की सहमति दी। साथ ही कार्यक्रम की संपूर्ण जिम्मेदारी सांसद रमेश अवस्थी को सौंपी गई।

रामादेवी चौराहे से गोल चौराहे तक बनने वाली एलिवेटेड रोड शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाएगी। वर्तमान में इस मार्ग पर भारी वाहनों और आम लोगों के अत्यधिक आवागमन के कारण अक्सर लंबा जाम लगता है। परियोजना पूरी होने के बाद लोगों को जाम से राहत मिलेगी और यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में कानपुर लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सहयोग से शहर को आधुनिक यातायात सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना कानपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे व्यापार, उद्योग और आम नागरिकों को बड़ा लाभ मिलेगा। आने वाले समय में शहर को कई और बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।यह जानकारी मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!