Tuesday, June 2, 2026
HomeकानपुरKanpur : जमीन कब्जे के आरोप में वृद्ध ने पुलिस आयुक्त से...

Kanpur : जमीन कब्जे के आरोप में वृद्ध ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार, जांच के आदेश

Kanpur । कल्याणपुर क्षेत्र में जमीन हड़पने और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक वृद्ध व्यक्ति ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।

शिकायतकर्ता केशवलाल गुप्ता का आरोप है कि वह ग्राम मोहसिनपुर मसवानपुर स्थित आराजी संख्या 1087, रकबा पांच बिस्वा के वैध मालिक हैं। वर्ष 2010 में उन्होंने अपनी 200 वर्ग गज जमीन चार लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। आरोप है कि एक महिला अधिवक्ता ने उनकी अशिक्षा और सादगी का फायदा उठाकर बैनामे में 245 वर्ग गज जमीन दर्ज करा ली और कीमत भी कम दर्शा दी।

पीड़ित का कहना है कि बैनामा पंजीकरण के दौरान उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी गई और केवल 50 हजार रुपये देकर दस्तावेज तैयार कर लिया गया। शेष रकम देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में टालमटोल की गई। विरोध करने पर धमकियां भी दी गईं।

आरोप है कि संबंधित महिला ने बाद में उक्त जमीन अन्य लोगों को बेच दी, जो अब पूरी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में द्वितीय अपील संख्या 286/2022 इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लंबित है।पुलिस आयुक्त ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...