Saturday, June 27, 2026
HomeखेलKanpur : एकता का ऑलराउंड शो, कानपुर रेड की फाइनल में एंट्री

Kanpur : एकता का ऑलराउंड शो, कानपुर रेड की फाइनल में एंट्री

Kanpur। केसीए की ओर से चतुर्थ डॉ. गौर हरि सिंहानिया स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता स्पार्क कप में शनिवार को पहले मैच में कानपुर रेड ने उन्नाव क्रिकेट एसोसिएशन को 116 रन से हराया, इस जीत के साथ ही कानपुर रेड ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने कानपुर ब्लू को पांच विकेट से पराजित किया।

#kanpur

टाटमिल​स्थित लोको मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए। बबीता यादव ने 74 रन व तृप्ति सिंह ने 45, शिबू सिंह पाल ने नाबाद 30 और एकता सिंह ने 24 रन का योगदान दिया। उन्नाव की ओर से प्रतिभा भारती और ज्योति यादव को एक-एक विकेट मिला। 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्नाव क्रिकेट एसोसिएशन की टीम 31.5 ओवर में 84 रन पर सिमट गई।

बीएस पटेल ने नाबाद 31 और आस्था वर्मा ने 13 रन बनाए, गेंदबाजी में कानपुर रेड की ओर से एकता सिंह और नंदनी सिंह ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए एकता सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार उन्नाव क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पीके मिश्रा ने दिया। दूसरे मुकाबले में किदवईनगर​स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर ब्लू ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 185 रन बनाए। सिमरन भाटी ने 55, प्रियांशी सिंह ने 51 और अंजलि रावत ने 36 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।

सहारनपुर की ओर से निधि केसला, दिशा शर्मा और मानसी राणा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने 32.1 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में दिशा शर्मा ने नाबाद 83 रनों की पारी खेली व नमिता तोमर ने 53 और निशू चौधरी ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कानपुर ब्लू की ओर से सौम्या पाल और सिम्मी थापा ने दो-दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए दिशा शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच राजेश मिश्रा ने प्रदान किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...