Tuesday, August 11, 2026
HomeखेलKanpur : शंकर-जैस्मिन की धुनों पर झूमेगा इकाना, क्रिकेट के रोमांच का...

Kanpur : शंकर-जैस्मिन की धुनों पर झूमेगा इकाना, क्रिकेट के रोमांच का होगा आगाज

14 अगस्त को यूपी टी-20 के चौथे सीजन की भव्य ओपनिंग, ड्रोन शो और आतिशबाजी बढ़ाएगी समारोह की चमक

Kanpur ।  चौके-छक्कों के रोमांच के साथ इस बार यूपी टी-20 लीग का आगाज संगीत और मनोरंजन की शानदार शाम से होगा। 14 अगस्त को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में संगीत जगत के मशहूर गायक शंकर महादेवन और लोकप्रिय पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलस अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों में जोश भरेंगी।

इसके साथ ही प्रदेश में 24 दिन तक चलने वाले क्रिकेट के महासंग्राम की शुरुआत होगी।उद्घाटन समारोह में भारतीय संगीत की विविधता और आधुनिक दौर के लोकप्रिय गीतों का संगम देखने को मिलेगा। शंकर महादेवन के साथ सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन भी मंच पर प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन लोकप्रिय खेल एंकर जतिन सप्रू करेंगे।

समारोह के दौरान अत्याधुनिक तकनीक से तैयार ड्रोन शो दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगा। लाइव नैरेशन के साथ आसमान में होने वाला यह प्रदर्शन समारोह को भव्य रूप देगा। इसके बाद आतिशबाजी से इकाना और लखनऊ का आसमान जगमगा उठेगा।

यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग हमेशा से रोमांचक क्रिकेट के साथ विश्वस्तरीय मनोरंजन देने के लिए जानी जाती है। शंकर महादेवन और जैस्मिन सैंडलस जैसे लोकप्रिय कलाकारों की मौजूदगी से उद्घाटन समारोह को नई ऊंचाई मिलेगी।

दोनों कलाकारों की ऊर्जा और युवाओं के बीच लोकप्रियता यूपी क्रिकेट की भावना से मेल खाती है।
संगीत की इस शानदार शाम के बाद मैदान पर असली मुकाबला शुरू होगा। सीजन-4 के उद्घाटन मैच में गत चैंपियन काशी रुद्रास का सामना मेरठ मावेरिक्स से होगा। लखनऊ में टूर्नामेंट का पहला चरण 26 अगस्त तक चलेगा।

इसके बाद लीग का दूसरा चरण कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा। टूर्नामेंट का फाइनल छह सितंबर को ग्रीन पार्क में खेला जाएगा।
उद्घाटन समारोह और पहले मुकाबले के टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...