Friday, August 14, 2026
HomeखेलKanpur : स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति में झूमा इकाना, सीएम संग...

Kanpur : स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति में झूमा इकाना, सीएम संग दर्शकों ने लहराया तिरंगा

यूपी टी-20 लीग का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने टॉस कर शुरू कराया उद्घाटन मैच

-भारत माता की जयघोष के साथ हुआ भव्य आगाज, शंकर महादेवन व जैस्मिन की प्रस्तुतियों में झूमे दर्शक

 

(आलोक कुमार)

Kanpur। स्वतंत्रता दिवस से पहले ही पूरा इकाना स्टेडियम देशभक्ति से भर उठा। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से गूंजता रहा। मौका रहा, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के भव्य आगाज का। जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने सभी छह टीम के कप्तानों से मुलाकात करने के साथ लीग की चमकदार ट्रॉफी का भी अनावरण किया। इसके बाद काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के बीच होने वाले उद्घाटन मुकाबले का टॉस उछाल कर शुभारंभ किया। मेरठ मेवरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मैच देर रात 9.20 बजे शुरू है।

#kanpur

आजादी के पर्व की पूर्व संध्या पर इकाना स्टेडियम में हर तरफ तिरंगा नजर आया। क्रिकेट का लुत्फ उठाने पहुंचे दर्शकों ने आजादी का भी जश्न मनाया। शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दर्शकों की भांति हाथ में तिरंगा लेकर इस जश्न को और भव्य बना दिया।

#kanpur

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व मंत्री व एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, लीग के ब्रांड एम्बेस्डर व पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ यूपी टी-20 लीग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर मौजूद रहे।

#kanpur

टी-20 लीग युवाओं की प्रतिभा को निखार रहीः योगी

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खेल के मैदान में उत्साहित नजर आए। कहा, यूपी टी-20 लीग प्रदेश की प्रतिभा को निखार रही है। इतने बड़े प्रदेश में कम से कम चार टीमों की बात कही थी, लेकिन यूपीसीए, राजीव शुक्ला और काउंसिल चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने लीग के रूप में छह टीमों को खेलने का मौका दिया है। इससे हर साल 200 से अधिक युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है।

#kanpur

साथ ही, ये मुकाबले स्टेडियम को भी नया अंदाज देते हैं और सपोर्टिंग स्टाफ को काम करने का मौका। यह लीग प्रदेशभर का उत्सव है, जिसका लुत्फ हर खिलाड़ी और क्रिकेट फैंस उठाएंगे।
….
तेनू शरारत और सुनो गौर से दुनिया वालों पर झूम उठे दर्शक

#kanpur

लीग का भव्य आगाज बॉलीवुड गायक शंकर महादेवन और धुरंधर फेम जैस्मिन सैंडलस ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति के साथ की। जैस्मिन ने तेनू शरारत.. समेत एक से बढ़कर एक बॉलीवुड गीतों के माध्यम से स्टेडियम में मौजूद सभी क्रिकेट फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। फिर शंकर महादेवन ने सुनो गौर से दुनिया वालों … समेत कई देशभक्ति गीत सुनाकर माहौल देशभक्तिमय कर दिया।

स्टेडियम में मौजूद दर्शक हाथों में तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के जश्न को मनाते रहे। इससे पहले ड्रोन शो और लेजर शो का भी आयोजन हुआ। जिसका दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। लेजर शो के माध्यम से नीले आसमान में चमकती टी-20 लीग की ट्रॉफी समेत अन्य आकृतियां प्रदर्शित की गई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...