Monday, August 17, 2026
HomeखेलKanpur : इकाना में पार हुआ 200 का आंकडा, मेरठ ने गोरखपुर...

Kanpur : इकाना में पार हुआ 200 का आंकडा, मेरठ ने गोरखपुर को रौंदा

Kanpur । स्वास्तिक चिकारा की ताबड़तोड़ अर्द्धशतकीय पारी के दम पर मेरठ मेवरिक्स ने यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में पहली बार 200 का आंकड़ा पार करते हुए गौर गोरखपुर लॉयंस को 36 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मेरठ ने चिकारा के 45 गेंदों में 82 और रितुराज शर्मा के 44 रनों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया।

गोरखपुर से तीर्थ सिंह ने तीन, राहुल शर्मा ने दो विकेट लिए। जवाब में गोरखपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 170 रन बना सकी। टीम से सिद्धार्थ यादव ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। मेरठ से कुणाल यादव ने तीन, कार्तिक त्यागी और जीशान अंसारी ने दो-दो विकेट झटके।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...