Kanpur । टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 11वीं मिनी नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप मडगांव में 7 से 9 सितंबर तक होगी। इसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कानपुर के आठ खिलाड़ियों का चयन अंडर-14 टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी शुक्रवार शाम कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से मडगांव, गोवा के लिए रवाना हुए।
उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध कानपुर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित चयन ट्रायल के बाद अथर्व अवस्थी, तेजस ठाकुर, आर्यन पटेल, हितेश अहूजा, नमन पाठक, मानस शर्मा, वंश चतुर्वेदी और हनी सोनकर को यूपी अंडर-14 टीम में जगह मिली है। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव विपिन कुमार सोनकर ने दी। इस अवसर पर संयुक्त सचिव अर्पित तिवारी, उपाध्यक्ष तुषार अग्रवाल, संदीप निषाद सहित खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे।


