Saturday, January 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : कानपुर में ईको फ्रेंडली खिचड़ी वितरण, जनसैलाब में भक्तिमय वातावरण

Kanpur : कानपुर में ईको फ्रेंडली खिचड़ी वितरण, जनसैलाब में भक्तिमय वातावरण

Kanpur 17 जनवरी।पांडु नगर स्थित रामेश्वर मंदिर में शनिवार को आस्था, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। ह्यूमेन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से ईको फ्रेंडली रुद्राभिषेक एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।
खिचड़ी वितरण में किसी भी प्रकार की प्लास्टिक सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया। पारंपरिक और ईको फ्रेंडली साधनों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया।सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच करीब 3000 लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
क्षेत्रीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।कार्यक्रम में संस्था की संस्थापिका अदिति शुक्ला, अध्यक्ष विनय आनंद, सचिव आलोक गुप्ता सहित बलराम नरूला, अरुण भाटिया, विमल झांझरिया, गणेश शंकर तिवारी, सुरपाल सिंह, आशीष सचान, अनूप शुक्ला, गीता टंडन कपूर, सुशील वाधवानी, दिनेश कटियार, उपेन्द्र यादव, आशू व जिम्मी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...