Kanpur ।सीपीएल सीजन-2 बैटल ऑफ कारपोरेट चैंपियन लीग में बुधवार को पहले मैच में ईस्टर्न वारियर्स ने कानपर क्रीगर्स को चार विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में पिच पाइरेट्स ने ट्राइटेंड इलेवन को तीन विकेट से पराजित किया।गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए पहले मैच में कानपुर क्रीगर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 151 रन बनाए।
टीम से सशक्त ने 55 रन, अंकित ने 35 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में सत्यम ने तीन, हिमांशु शुक्ला ने दो, अचिंत्य, विपिन व शारिल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। जवाब में ईस्टर्न वारियर्स ने 18.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में अचिंत्य यादव ने 44 रन, शारिल ने 39 रन, हिमांशु शुक्ला ने 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में गगन प्रीत सिंह ने दो, अंकित व निखिल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
प्लेयर ऑफ द मैच शारिल को चुना गया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में ट्राइडेंट इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में 113 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से आदित्य गोयल ने 26 रन, अमन व विष्णु ने 19-19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अंश सिंह ने चार, अंकित कटियार व अभय यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
जवाब में पिच पाइरेट्स की टीम ने 18.1 ओवर में सात विकेट खोकर 114 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अंश सिंह ने 58 रन बनाए, तो गेंदबाजी में देवांश ने तीन व अमन सिंह ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अंश सिंह को चुना गया।


