Friday, February 13, 2026
HomeकानपुरKanpur : नशामुक्त परिवार, खुशहाल भारत अभियान के तहत कल निकलेगी नशामुक्त...

Kanpur : नशामुक्त परिवार, खुशहाल भारत अभियान के तहत कल निकलेगी नशामुक्त पदयात्रा

Kanpur ।भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय प्रवक्ता रमेशचन्द्र मिश्रा ने बताया कि भगवती मानव कल्याण संगठन का गठन धर्मसम्राट युगचेतनापुरूष शक्तिपुत्र महाराज ने धर्म,राष्ट्र, मानवता की सेवा के लिए किया है। 14 फरवरी 2026 शनिवार को नशामुक्त परिवार खुशहाल भारत अभियान के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन विशाल नशामुक्त जनजागरण पदयात्रा का आयोजन कर रहा है।

नशामुक्त पदयात्रा रामलीला मैदान (गोविन्द नगर) से प्रारम्भ होकर गोविन्द नगर मार्केट, चावला चौराहा, पापुलर चौराहा, बारादेवी चौराहा, साइड नं० 1 होकर मार्बल मार्केट, किदवई नगर चौराहा होते हुए किदवई नगर स्थित आयुर्वेदिक मैदान में आकर सम्पन्न होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगवती मानव कल्याण संगठन की केन्द्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला, केन्द्रीय महासचिव अजय अवस्थी एवं सिद्धाश्रम चेतना आरूणी का आगमन हो रहा है। नशामुक्त पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त, मांसाहारमुक्तबनाकर प्रदेश की सरकार से नशामुक्त प्रदेश उत्तम प्रदेश बनाने की मांग करते हुए संगठन अपनी आवाज को बुलन्द करेगा।

नशामुक्त जन-जागरण पदयात्रा में भगवती मानव कल्याण संगठन सभी पत्रकार बन्धुओं का,सामाजिक संस्थाओं का,प्रबुद्धजनों का,सभी जाति-सम्प्रदाय के लोगो का आवाहान करते हुए आमन्त्रित करता है साथ ही निवेदन करता है कि आपकी उपस्थिति से यह नशामुक्त अभियान प्रभावी व सशक्त बनेगा। कार्यक्रम में प्रांतीय निरीक्षक राजा अवस्थी,रामेन्द्र तोमर,जिलाध्यक्ष अनूप बाजपेयी,जिलाध्यक्ष चन्द्रेश सिंह,सीमा उत्तम आदि उपस्थिति रही।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...