Wednesday, April 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : ड्रोन निगरानी में ‘जामताड़ा’ स्टाइल साइबर गिरोह ध्वस्त, 19 गिरफ्तार

Kanpur : ड्रोन निगरानी में ‘जामताड़ा’ स्टाइल साइबर गिरोह ध्वस्त, 19 गिरफ्तार

रेउना क्षेत्र में घेराबंदी कर कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की ठगी का नेटवर्क बेनकाब

Kanpur ।ड्रोन सर्विलांस और सटीक रणनीति के दम पर कानपुर पुलिस ने रेउना थाना क्षेत्र में संचालित ‘जामताड़ा’ स्टाइल साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 19 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव को चारों ओर से घेरकर ऐसा सख्त पहरा लगाया कि किसी भी आरोपी को भागने का मौका नहीं मिल सका।

#kanpur

खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला था कि इलाके के एक गांव में झारखंड के जामताड़ा की तर्ज पर साइबर अपराधियों का संगठित गिरोह सक्रिय है। इसके बाद पुलिस ने सुनियोजित रणनीति बनाते हुए छापेमारी की। इस ऑपरेशन की खास बात यह रही कि पहली बार बड़े स्तर पर ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया गया, जिससे पूरे गांव की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप और फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) से जुड़े दस्तावेज बरामद किए। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का डेटा अवैध रूप से जुटाते थे और केवाईसी अपडेट या योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को फोन कर ठगी करते थे। इस तरीके से सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं था, बल्कि कई अन्य राज्यों में भी सक्रिय था। ग्रामीण क्षेत्र से संचालित इस नेटवर्क में स्थानीय युवाओं की संलिप्तता भी सामने आई है, जो संगठित तरीके से साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस का कहना है कि 19 गिरफ्तारियां इस पूरे नेटवर्क का शुरुआती खुलासा हैं।

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के सरगना, डेटा लीक करने वाले स्रोतों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही, स्थानीय स्तर पर संरक्षण देने वालों की भूमिका भी जांच के घेरे में है।

अधिकारियों का मानना है कि इस साइबर गिरोह के तार देश के अन्य बड़े ठग नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!