Monday, July 6, 2026
HomeकानपुरKanpur : जयंती पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद के संकल्प...

Kanpur : जयंती पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद के संकल्प को दोहराया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

Kanpur ।भारतीय जनता पार्टी उत्तर द्वारा राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भाजपा कार्यालय, श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाई गई।अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों,एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” का उनका उद्घोष आज भी राष्ट्रवाद की सबसे प्रखर आवाज़ के रूप में देशवासियों को प्रेरित करता है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर,अभिनव दीक्षित,जन्मेजयसिंह,अनुराग शर्मा,सत्यम गुप्ता,पारस मदान किरन तिवारी,मोनेन्द्र राजपूत,शालिनीकटियार, अनीता चतुर्वेदी राधा सैनी,जिशान अहमद,श्याम कुमार आदि उपस्थित रहे।

#kanpur

इसी क्रम में कल्याणपुर विधानसभा के अंतर्गत इंदिरा नगर रोड पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा नेता ललित मिश्रा के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश चंद्र गुलजारीलाल दुर्गेश पांडे,वीरू श्रीवास्तव राधेश्याम कश्यप,गोपाल मिश्रा,राहुल मिश्रा,गोपाल त्रिवेदी,करण अग्निहोत्री, सूरज अग्निहोत्री,अनिल शर्मा,वीरेंद्र शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...