Monday, July 20, 2026
HomeखेलKanpur : खो-खो एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने डॉ. प्रभाकर पांडे

Kanpur : खो-खो एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने डॉ. प्रभाकर पांडे

लखनऊ में केकेएफआई से संबद्ध प्रदेश इकाई का गठन, कानपुर के खेल जगत में खुशी

Kanpur। केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में रविवार को केकेएफआई (KKFI) के अधीन खो-खो स्पोर्ट्स प्रोमोशन वेल्फेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अभिषेक सिंह को अध्यक्ष, डॉ. प्रभाकर पांडे को उपाध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह को महासचिव चुना गया।

डॉ. प्रभाकर पांडे पहले से ही खो-खो स्पोर्ट्स प्रोमोशन वेल्फेयर एसोसिएशन कानपुर नगर के अध्यक्ष हैं। उनके प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष चुने जाने पर कानपुर के खेल जगत में खुशी का माहौल रहा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अश्वनी मिश्रा (सचिव, कानपुर नगर), मोहित तिवारी (सचिव, उन्नाव) और हर्ष सक्सेना (सचिव, कानपुर देहात), आयुष सिंह, डॉ. राघवेंद्र चतुर्वेदी, अमन सिंह समेत कई खेल पदाधिकारी ने शुभकामनाएं दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...