Kanpur । स्त्री एवं प्रसूति रोग परिषद की नवगठित कार्यकारिणी द्वार प्रथम वैज्ञानिक बैठक का आयोजन किया गया। 4 जुलाई 2026 को गठित नई कार्यकारिणी में डॉ. कंचन शर्मा को अध्यक्ष तथा डॉ. रेनू टंडन को सचिव का दायित्व सौंपा गया है।इस अवसर पर आयोजित वैज्ञानिक सत्र में शहर के वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों, शिक्षकों तथा रेजिडेंट चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बैठक का मुख्य विषय एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) रहा, जिस पर विशेषज्ञों ने रोग की पहचान, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा रोगियों के समग्र प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मीरा अग्निहोत्री ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम कानपुर क्षेत्र में स्त्री रोग विशेषज्ञों के शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक विकास के लिए प्रभावी कार्य करेगी।
नई कार्यकारिणी ने भविष्य में नियमित वैज्ञानिक बैठकों, सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रमों एवं अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से विशेषज्ञों के ज्ञानवर्धन तथा बेहतर महिला स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।


