Kanpur। किर्गिज कुरोश वर्ल्ड कप 27 से 29 अगस्त और वर्ल्ड नोमैड गेम्स 2026 का आयोजन 31 अगस्त से 6 सितंबर तक किर्गिस्तान में होगा। इसमें स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अभिषेक बाजपेई को भारतीय टीम का फिजियोथेरेपिस्ट नियुक्त किया है।
किर्गिज़ कुरोश किर्गिस्तान की पारंपरिक कुश्ती शैली है। इसमें पहलवान कमर पर बंधे बेल्ट (कुशाक) को पकड़कर दांव-पेच लगाते हुए प्रतिद्वंद्वी को जमीन पर गिराने का प्रयास करते हैं। डॉ. अभिषेक बाजपेई इससे पहले भी भारतीय टीम के साथ उज्बेकिस्तान और टोक्यो में आयोजित डेफ ओलंपिक में भारतीय दल के फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
उनकी नियुक्ति पर सचिन शुक्ला, संजीव पाठक, सर्वेश तिवारी, सत्यम झा, अरुण दुबे, सुनील सिंह, गगन बाजपेई ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।


