अंडर-14 और अंडर-19 में खिताब, अंडर-16 में एचबीईसी पनकी बना विजेता
Kanpur । कानपुर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध इंटर स्कूल टेनिस बॉल बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट में डीपीएस कल्याणपुर का वर्चस्व रहा। एलन हाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन में अंडर-14 वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर पहले, एलन हाउस दूसरे, अंडर-16 में एचबीईसी पनकी पहले, डीपीएस उन्नाव दूसरे तथा अंडर-19 में डीपीएस कल्याणपुर पहले व एलन हाउस दूसरे स्थान पर रहा।
सभी विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कानपुर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रतीव निगम, अशोक सिंह राहुल पांडेय, तुषार अग्रवाल, केतन सोनकर, अर्पित तिवारी एवं सौरभ पांडेय उपस्थित रहे।


