Friday, August 7, 2026
HomeखेलKanpur : सीबीएसई क्लस्टर-4 टेबल टेनिस में डीपीएस बर्रा और एसएसडीसी की...

Kanpur : सीबीएसई क्लस्टर-4 टेबल टेनिस में डीपीएस बर्रा और एसएसडीसी की विजयी शुरुआत

Kanpur। तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-4 टेबल टेनिस चैंपियन​शिप कमलानगर ​स्थित सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में शुक्रवार को प्रारंभ हुई। इसमें 40 स्कूलों के ​​खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन अंडर-14 बालिका वर्ग में डीपीएस बर्रा और एसएसडीसी कानपुर की शानदार जीत दर्ज की।

#kanpur

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला​धिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, सीबीएसई पर्यवेक्षक विवेक कुमार ओझा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिला​धिकारी ने ​शिक्षा के साथ-साथ खेलों के समन्वय से छात्रों का समग्र विकास होता है। इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल भावना गुप्ता समेत अन्य ​शिक्षकगण मौजूद रहे।

पहले दिन के परिणाम:::अंडर-14 बालिका वर्ग के मुकाबलों में द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर ने सेंट मैरी स्कूल इटावा को 3-0 से, दिबियापुर स्कूल ने जेबी एकेडमी अयोध्या को 3-1, डीपीएस बर्रा ने एलपीएस उन्नाव 3-0 और एसएसडीसी कानपुर ने यश विद्या मंदिर अयोध्या 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-14 बालक वर्ग में एलपीएस एलडीए कॉलोनी लखनऊ ने सेंट मैरी इटावा को 3-0 से, जेबी एकेडमी अयोध्या ने डीपीएस एलडीको लखनऊ को 3-1 से, यूपी सैनिक स्कूल लखनऊ ने सनबीम अयोध्या को 3-1 और डीपीएस बर्रा ने डीपीएस इटावा को 3-0 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई।

अंडर-17 बालिका वर्ग में नवयुग रेडियंस लखनऊ ने एलन हाउस खलासी लाइन कानपुर को 3-0 से , सेंट मैरी कॉलेज इटावा ने डीपीएस आजाद नगर कानपुर को 3-2 और एलपीएस उन्नाव ने जय नारायण विद्यालय कानपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...