Monday, October 5, 2026
HomeकानपुरKanpur : डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी

Kanpur : डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी

निराला नगर के ब्लॉसम अपार्टमेंट में देर रात घटना, पारिवारिक कलह को प्रथम दृष्टया माना जा रहा कारण

Kanpur। निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट में रविवार देर रात करीब दो बजे सर्जन डॉ. संदीप सिंह (47) की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें रेजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची किदवई नगर पुलिस ने मौके की जांच की। फोरेंसिक टीम ने लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

परिजनों के मुताबिक, रविवार देर रात कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पत्नी कंचन कमरे में पहुंचीं तो संदीप गंभीर हालत में पड़े थे। उन्होंने तत्काल परिवार के लोगों को सूचना दी। परिजन उन्हें लेकर रेजेंसी अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों और परिजनों से भी जानकारी जुटाई।
डॉ. संदीप सिंह सर्जन थे और कानपुर देहात में तैनात थे।

वह पत्नी कंचन, बेटी और करीब दो माह के बेटे के साथ निराला नगर स्थित अपार्टमेंट में रहते थे। उनके पिता राजबहादुर सेना से सेवानिवृत्त हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब दस बजे उनकी संदीप से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय ऐसी किसी घटना का अंदेशा नहीं था। कुछ घंटे बाद बहू कंचन ने फोन कर संदीप के खुद को गोली मारने की जानकारी दी।

चचेरे भाई मोहित के अनुसार, संदीप की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी कानपुर की एमबीबीएस डॉक्टर से हुई थी। वर्ष 2018 में दोनों का तलाक हो गया था। पहली पत्नी से संदीप का 12 वर्षीय बेटा है। इसके बाद उन्होंने कंचन से दूसरी शादी की थी।

पिता राजबहादुर ने बताया कि संदीप और कंचन के बीच अक्सर विवाद होता था। परिवार के लोग कई बार दोनों के बीच समझौता भी कराते थे। इसी वजह से पुलिस प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह को घटना का संभावित कारण मानकर जांच कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

हथियार कब्जे में लेकर जांच शुरू
किदवई नगर थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि डॉक्टर की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने की घटना सामने आई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से हथियार कब्जे में लिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...