Sunday, August 30, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर के लिए कल करो या मरो

Kanpur : कानपुर के लिए कल करो या मरो

Kanpur । मेजबान कानपुर सुपरस्टार सोमवार को जब लखनऊ फॉल्कंस के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसे हर हाल में जीत दर्ज करना होगा नहीं तो टीम की प्लऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जायेंगी। रविवार को लखनऊ ने गोरखपुर लॉयंस को हराकर प्लेऑफ की सीट पक्की कर ली है। बावजूद वह कानपुर को हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान बरकरार रखना चाहेगी।

उधर नोएडा के खिलाफ पिछले वर्षा बाधित मैच में कानपुर ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे नियमित कप्तान समीर रिजवी की 91 रनों की नाबाद अर्द्धशतकीय के दम पर लीग में दूसरी जीत हासिल की थी। इस मैच में टीम की कमान पहली बार लोकल ब्वॉय आदर्श सिंह के हाथों में सौंपी गयी थी।

आदर्श इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे इसलिए उन्हें प्रत्येक दशा में अपने बल्ले से तो रन बटोरने ही होंगे साथ में टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी ध्यान देना होगा। ग्रीन पार्क में यूपी लीग के दूसरे चरण में बारिश के कारण जहां एक मैच पूरी तरह रद हो चुका है वहीं दो वर्षा बाधित होने के कारण 12-12 ओवर के खेले गये। अब सोमवार को कानपुर टीम को यह भी कामना करनी होगी कि मैच बारिश की भेंट न चढ़े।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...